Monday, October 19th, 2026

इतिहास में पहली बार , सेंसेक्स ने पहली बार छुआ 50,000 का आंकड़ा

मुंबई
शेयर बाजार में गुरुवार को ऐतिहासिक उछाल देखने को मिली है. बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज के सेंसेक्स ने पहली बार 50 हजार का आंकड़ा पार किया है. गुरुवार को जब शेयर बाजार खुला तो सेंसेक्स 50,096.57 पर और निफ्टी 14730 पर खुला.

अमेरिका में जो बाइडेन ने बुधवार को 46वें राष्ट्रपति के तौर पर शपथ ली. इसी के साथ अमेरिका में बाइडेन युग की शुरुआत हो गई. इस सत्ता परिवर्तन पर दुनिया भर की नजर थी. बाइडेन ने आते ही ट्रंप की कई नीतियों को पलट दिया और ऐतिहासिक कदम उठाए हैं. इससे भारतीय निवेशक गदगद हैं.

 

#सेंसेक्स

Source : Agency

पाठको की राय